फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिलाबाग में लंगूरों ने सेब के बगीचे में पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
नित्थर के शिलाबाग में लंगूरों ने सेब के पेड़ों को पहुंचाया नुकसान। संवाद
विज्ञापन
आखिर कौन करेगा बागवानों के नुकसान की भरपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर पंचायत के शिलाबाग के सेब बगीचों में वीरवार को लंगूरों का कहर देखा गया। लंगूरों ने दर्जनों सेब के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया। सभी पेड़ में सेब की बंपर फसल थी, जिससे बागवान गुंदी लाल को हाथ धोना पड़ा।
कई बागवानों ने अपने बगीचों की रक्षा के लिए कंटीली तारें लगाई हैं, लेकिन सभी किसान बागवान इन तारों को लगाने में सक्षम नहीं है। स्थानीय बागवानों गुंदी लाल, गोपाल, अनिज और भूपिंद्र चौहान सहित अन्य बागवानों का कहना है कि अगर ऐसा ही सिलसिला रहा तो बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बागवानों ने वन विभाग से मांग उठाई है कि लंगूरों को पकड़ने और इनकी नसबंदी करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई लंगूरों को दूसरी जगह से पकड़कर इस इलाके में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग नित्थर के रेंज ऑफिसर सोहन लाल नेगी का कहना है कि लंगूरों की समस्या से निपटने के लिए विभाग आने वाले समय में प्रयास करेगा, ताकि बागवानों के पेड़ और फसलें बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें