फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में पेंटिंग प्रतियोगिता के 50 होनहार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी ब्लॉक के दस स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में 23 से 30 सितंबर तक आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में आनी ब्लॉक के दस स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में 50 होनहारों को सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय मेरा गांव मेरी पहचान रखा गया था। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से आनी क्षेत्र की देव संस्कृति का सुंदर चित्रण किया। उन्होंने प्राचीन गांवों, देवस्थलों, धार्मिक पर्यटन स्थलों और पहाड़ी संस्कृति को दर्शाया। प्रतियोगिता में 50 विजेता विद्यार्थियों ने देवता शमशरी महादेव की करीब बीस पेंटिंग बनाईं। इसके अलावा देव माता पछला की पांच, जोगेश्वर महादेव दलाश की तीन, बहनी महादेव की तीन और केदारनाथ की तीन पेंटिंग को विजेता चुना गया। उपमंडलाधिकारी आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने सभी 400 प्रतिभागियों को बधाई दी। ब्लॉक स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में सात विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें राघव, प्रज्ञा चौहान, गार्गी ठाकुर, गौरव भारती, सौम्या ठाकुर, रिया और भव्या शर्मा शामिल हैं। इन सभी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों सहित कुल 50 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें हिमांशी, कृतिका, इशाना ठाकुर, शान्या, मानवीका, प्रियाक्षी, वंशिका वर्मा, लिवनेश, आरती, पूनम शर्मा, हर्षित, आरव, रव्या, यश्मित जोशी, कशिश, अक्षिता, अदिति, नेन्सी, सृष्टि, नेहा, दिव्यांशी, अंजना, खुशबू ठाकुर, नेहा खाची, इशिका शर्मा, अर्चना, रचिता गुप्ता, नितिका ठाकुर, प्रेरणा शर्मा, रुचि ठाकुर और दिवाकर शर्मा प्रमुख हैं। इस अवसर पर रिंकू शर्मा, सीता केवला, सरिता शर्मा, नीना ठाकुर, इंदिरा देवी, जोतराम, दीवान राजा, शिवराज शर्मा और ज्ञान चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें