फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन पंचायत में घर-घर से उठेगा कूड़ा, हर परिवार से लिया जाएगा 50 रुपये मासिक शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन पंचायत में घर-घर से उठेगा कूड़ा, हर परिवार से लिया जाएगा 50 रुपये मासिक शुल्क
विज्ञापन

. चार वार्डों में पहले चरण में शुरू होगी व्यवस्था, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन।
कुमारसैन पंचायत में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। पंचायत के चार वार्डों में पहले चरण में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक घर और किराएदार से 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि पंचायत को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की जा रही है। पहले चरण में मेन बाजार, अगला बाजार, आसपास के क्षेत्र और विभिन्न कॉलोनियों को योजना में शामिल किया गया है। पंचायत ने कूड़ा एकत्रित करने के लिए दिन निर्धारित किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार और वीरवार को हमाही, अगला बाजार, नंद बाबा कॉलोनी और अस्पताल रोड से कूड़ा उठाया जाएगा। बुधवार और शनिवार को मेन बाजार कुमारसैन, बस स्टैंड, वेटरनरी रोड और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पीछे स्थित कॉलोनी से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। शुक्रवार को मतयोग, लोठी रोड और जल शक्ति विभाग की कॉलोनी से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। प्रधान प्रवीण वर्मा ने पंचायत वासियों से घरों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने और सफाई कर्मचारियों को कचरा अलग-अलग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिमला नगर में बड़ी संख्या में घरों से नियमित कूड़ा एकत्रित किया जाता है। इसी तर्ज पर कुमारसैन पंचायत में भी व्यवस्था शुरू की जा रही है। आने वाले समय में पंचायत के अन्य क्षेत्रों को भी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें