फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पदम छात्र स्कूल के 12वीं कक्षा के टॉपर कृतम को किया सम्मानित

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल के 12वीं कक्षा के टॉपर कृतम को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। स्त्रोत स्कूल प्रबं
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर की कक्षा 12वीं के कला संकाय वर्ग के छात्र कृतम सिंह ने मार्च में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने मंगलवार को कृतम और उसके परिजनों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। कृतम सिंह 12/20 क्षेत्र के ढिबरी गांव का निवासी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह और माता मीना देवी किसान हैं। कृतम सिंह ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों को दिया है। कृतम का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने छात्र और उसके माता-पिता को बधाई दी है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रामशरण शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक रणजीत सिंह ठाकुर, दिव्य दत्त शर्मा, सुधीर रोहटा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें