रोहडू़। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में अंतर सदन रचनात्मक गतिविधियां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्पर्धा में पब्बर सदन ओवर ऑल विजेता बना जबकि गंगोत्री सदन उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के की कैंडल डेकोरेशन स्पर्धा में मनसवी और हिमांक विजयी हुए। कार्ड मेकिंग स्पर्धा में कनिका और हार्दिक, पेपर क्राफ्ट स्पर्धा में आदित्य और निलाक्ष, बीड्स एंड ग्रेन क्राफ्ट स्पर्धा में दिविशि और नक्ष गिफ्ट रैपिंग स्पर्धा में त्रिवेणी और तेजविनी प्रथम रहीं।
फोटो फ्रेम डिजाइनिंग स्पर्धा में रिशव और निर्मोल, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट स्पर्धा में ईशांतेश और सना, मग डेकोरेशन स्पर्धा में अराएना और आइशी, फेस पेंटिंग स्पर्धा में इशनया और सायरा बाल्टू, फेस मास्क स्पर्धा में पार्थ और वीर विक्रम पांटा, क्रॉकरी पेंटिंग स्पर्धा में पियुष और दीक्षा, स्टोन डेकोरेशन प्रतियोगिता में आशिमा और अरूणधति, ज्वेलरी डिजाइनिंग स्पर्धा में रिधिमा और निहारिका, मेन्यू कार्ड डिजाइनिंग स्पर्धा में निधि और दीवा, ड्रेस डिजाइनिंग में रालवी और अन्नया, पाक कला में वासवी और त्रिषा, फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट में तनीषा और कनिका, ड्राई फलावर अरेंजमेंट में अभिनव और आरती, साइंस वर्किंग मॉडल में क्रितिश और प्रज्जवल, रंगोली प्रतियोगिता में प्राकुल, आंचल, श्रेया, तब्बसुम विजयी रहे। फोटोग्राफी में सूर्यांष और शिवांश, डेकोरेटिव क्राफ्ट मॉडल मेकिंग में भूमिका, ईतिका, अदिति और रोहिनी विजयी रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा नें विजेताओं को पुरस्कृत किया।