केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में पहली कक्षा के छात्रों को उपहार भेंट कर स्वागत करते मुख्यातिथि
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में अभिमुखीकरण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों के लिए एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसएमओ किन्नौर डॉ. भारतेंदु नेगी ने शिरकत की। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर वरिष्ठ पीआरटी शिक्षिकाओं सुमन और अनुजा ने कक्षा प्रथम के नन्हे छात्रों का टोपी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे छात्रों ने स्वागत गीत और कविता पाठ के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने पारंपरिक किन्नौरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय के नियम, व्यवस्थाओं और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने प्रथम कक्षा के सभी छात्रों को स्कूल किट्स पेंसिल, रबर, शॉपनर उपहार स्वरूप भेंट किए।