पीजी कॉलेज रामपुर में विद्यार्थियों का प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर किया मार्गदर्शन। स्रोत : कॉल
रामपुर कॉलेज में ओरिएंटेशन-कम-इंटरैक्शन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेल ने ओरिएंटेशन-कम-इंटरैक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजन देवी नेगी ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जो सिविल सर्विसेज, हिमाचल प्रदेश राज्य सेवाओं, एलाइड सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक हैं। कार्यक्रम में डॉ. प्रताप सिंह ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संरचना, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और तैयारी की रणनीति पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, राज्य सेवाओं एवं एलाइड सर्विसेज की परीक्षा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। प्रो. राजेश नेगी, प्रो. जय सिंह नेगी और प्रो. तरुण शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए सिविल सर्विसेज की परीक्षा प्रणाली एवं तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. प्रदीप गोस्वामी, प्रो. संगीता नेगी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।