रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग ने बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक प्रस्तुति सत्र का आयोजन किया। यह सत्र भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र साहनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सौरमंडल, पवन प्रणाली और पृथ्वी के बारे में जानकारी हासिल की।विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों को सरल, स्पष्ट एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे न केवल उनकी अपनी समझ में वृद्धि हुई, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी विषय को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली। इस प्रकार यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। सत्र के अंत में प्रत्येक प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे गए और उन पर चर्चा की गई।