फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगातखाना में जागरण और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
जगातखाना में भंडारे का प्रसाद चखते लोग। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जगातखाना में मां नव दुर्गा एवं ठाकुर जी मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। वहीं, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में शीश नवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति ने 30वें जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया। शनिवार रात को जागरण में भजन मंडली रामपुर के गायकों ने माहौल भक्तिमय बनाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। देररात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। रविवार दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ज्वाला जी माता मंदिर से लाई ज्योत के समक्ष हजारों भक्तों ने माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में मेहुल, रंजीत चौहान, विनोद, बांका राम, लोकेंद्र, अमर चंद, आरव, रिशू, रिशू शर्मा, रितुल, गोपाल कृष्ण, शेर सिंह, कृष्णा, चुन्नी लाल, हेरी, विक्रम, सुभाष, गप्पू, विपिन, गोल्डी, राजू, परगत, कमल, गोपाल, रचित, निखिल, गोलू, विनय, शांता कुमार सहित अन्य युवाओं ने सहयोग दिया।

जगातखाना में भंडारे का प्रसाद चखते लोग। संवाद

जगातखाना में भंडारे का प्रसाद चखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें