फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी में महिलाओं को बताया पोषण का महत्व

विज्ञापन
लूहरी में पोषण माह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आनी ने पर्यवेक्षक वृत्त लूहरी में पोषण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षिका कल्पना कुमारी ने की। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लूहरी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिका जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. नितिका ने महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। वृत्त पर्यवेक्षिका कल्पना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण से संबंधित समूहगान और कार्यकर्ता अंजना देवी ने एकल गान प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर मंच संचालिका निर्मला कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें