फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनोटू ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुपर ओवर में देवनगर ने खनेवली को दी शिकस्त
विजेता टीम को 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। मंगलवार को पहला मैच पुलिस डिपार्टमेंट रामपुर और डीसीसी उमरी के मध्य हुआ। उमरी ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 67 रन बनाए। पुलिस की टीम ने सात विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरा मुकाबला मेहता ब्रदर्स खनेवली और मंगलेश्वर इलेवन देवनगर के मध्य हुआ। यह मैच टाई हुआ। सुपर ओवर में देवनगर ने मुकाबला जीता और दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। तीसरा मुकाबला महाकाल वॉरियर खनोटू और नोटी कटार के मध्य हुआ। खनोटू की टीम ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 130 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी नोटी कटार की टीम 77 रन पर ढेर हो गई। खनोटू ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें