फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांगी में वृद्धजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पांगी में वृद्धजनों को सरकार की योजनाएं बताते अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर की पांगी पंचायत में मेरा युवा भारत किनौर के तहत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन अनुभवों को साझा कर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मानि किया गया। जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने बताया कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बनता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने घर-परिवार और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रधान कलजंग मणि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आधुनिकता के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों और संस्कारों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों के अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें