रामपुर की काशापाट पंचायत में आयोजित शिविर में मौजूद किसान-बागवान। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर/डंसा।
उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट में किसानों-बागवानों को ऑर्गेनिक खेती के टिप्स दिए। कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को गोबर की खाद, हरी खाद और जैविक कीट नियंत्रण की बारीकियां सिखाईं। पंचायत में कृषि विभाग रामपुर ने शिविर लगाया। शिविर में विभाग के तकनीकी प्रबंधक ने स्थानीय लोगों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी दी और इसके लाभ बताए। कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार और सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवम वालिया ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के बिना गोबर की खाद, हरी खाद और जैविक कीट नियंत्रण का उपयोग करके मिट्टी की उपजाऊ शक्ति और पर्यावरण को सुरक्षित रखती है। मानवता की लंबी उम्र को बनाए रखने में सक्षम है। इस मौके पर काशापाट पंचायत के प्रधान प्यासुमल, उपप्रधान विक्की सनाटू, राम रतन, गोकल राम चौहान, दुर्गा सिंह ठाकुर, मुकेश गेमटा और सुभाष ठाकुर सहित कई अन्य किसान-बागवान मौजूद रहे।