फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के ऐतिहासिक कन्या स्कूल को मर्ज करने का लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
छात्रा स्कूल के समायोजन के विरोध में बैठक के दौरान अ​भिभावक
विज्ञापन
सरकार से किया आग्रह, दूसरे स्थान पर की जाए केंद्रीय विद्यालय को खोलने की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई। कोटखाई में ऐतिहासिक छात्रा स्कूल को आदर्श विद्यालय छोल में मर्ज करने के प्रस्तावित फैसले को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। अभिभावकों और छात्राओं ने इस निर्णय पर गंभीर चिंता जताई है और इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया है। शुक्रवार को लगभग 50 अभिभावक विश्राम स्थल कोटखाई में एकत्रित हुए और स्थिति पर लंबी चर्चा की। अभिभावकों का कहना है कि वर्ष 1928 से चल रहा यह स्कूल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा का मजबूत आधार रहा है। इसी विद्यालय से पहले दिग्गज नेता जेबीएल खाची, पूर्व सीएम ठाकुर राम लाल, पूर्व न्यायाधीश लोकेश्वर पांटा और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा जैसी हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद 1964 इस स्कूल को छात्रा स्कूल में परिवर्तित किया गया और छोल में छात्रों के लिए स्कूल बनाया गया, जो वर्तमान में आदर्श विद्यालय छोल है। अब वर्तमान में भी करीब 170 छात्राएं यहां पढ़ाई कर रही हैं। लोगों का तर्क है कि इतने पुराने और उपयोगी संस्थान को मर्ज करना उचित नहीं है। विरोध जता रहे अभिभावकों ने बताया कि आदर्श विद्यालय छोल तक पहुंचने के लिए पर्याप्त सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा वहां पहले से ही स्थान की कमी है। अतिरिक्त छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। उनका कहना है कि मर्ज होने पर छात्राओं को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और नियमित उपस्थिति प्रभावित हो सकती है। शाम के समय बस पकड़ने में आने वाली संभावित दिक्कतों को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। छात्राओं ने भी फैसले पर असंतोष व्यक्त करते हुए सरकार से स्कूल को यथावत रखने की मांग की। उनका कहना है कि यदि केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं के लिए स्थान की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, लेकिन छात्रा स्कूल को बंद या मर्ज न किया जाए। बैठक के अंत में अभिभावकों ने निर्णय लिया कि वे प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे कड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है और सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।
क्या कहते हैं अभिभावक

सरकार को केंद्रीय स्कूल के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। पुराने चल रहे दोनों स्कूलों को उसी स्थान पर रखा जाए। केंद्रीय स्कूल का विरोध नहीं किया जा रहा। -दिनेश, गांव देवरी
विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा के साथ स्कूल में दोनों स्कूलों के छात्रोंं को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, इसलिए सरकार को छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।- कल्पना चौहान

पहले मुख्यमंत्री के सामने इस मामले को रखा जाएगा। इसके बाद यदि सरकार ने पहल नहीं की, तो दोबारा बैठक बुला कर अगली रणनीति तय की जाएगी। - भगवान दास, गांव हरवाणी
विज्ञापन

बैठक में सभी अभिभावकों के छात्राओं के हितों को लेकर चर्चा की है। छात्रा स्कूल को मर्ज करना उचित नहीं है। इसमें कई पहलू पर बात हुई । इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो आंदोलन की उनके पास दूसरा रास्ता है। -पिंकी कश्यप, पीटीए अध्यक्ष

छात्रा स्कूल के समायोजन के विरोध में बैठक के दौरान अभिभावक

छात्रा स्कूल के समायोजन के विरोध में बैठक के दौरान अभिभावक

छात्रा स्कूल के समायोजन के विरोध में बैठक के दौरान अभिभावक

छात्रा स्कूल के समायोजन के विरोध में बैठक के दौरान अभिभावक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें