रामपुर, किन्नौर और कुल्लू के छात्रों को सिविल और मैकेनिकल स्ट्रीम में मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला में छात्रों को स्पॉट राउंड से प्रवेश का सुनहरा मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने कॉलेज स्तर पर 31 अक्तूबर को बीटेक (लेट्रल एंट्री) में प्रवेश के लिए मॉप अप स्पॉट राउंड अधिसूचित किया है। इच्छुक विद्यार्थी महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला, ज्यूरी में 31 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे से 11:30 तक रिपोर्ट कर सकते हैं। वर्तमान में कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग दो शाखाएं चलाई जा रही हैं। कॉलेज में रिक्त सीटों की स्थिति हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.himtu.ac.in पर प्रदर्शित की गई है। उम्मीदवारों को जमा करने के लिए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और साथ ही उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियों का एक सेट ले जाना आवश्यक है। सीटों का आवंटन डिप्लोमा परीक्षा की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के प्राचार्य राकेश ठाकुर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और काउंसलिंग आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया था। उन्हें काउंसलिंग आवेदन शुल्क सोलह सौ जमा करने होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को सीट मिल जाती है, तो उसे विश्वविद्यालय शुल्क तीन हजार के साथ-साथ संबंधित संस्थान की सभी फीस का भुगतान एक ही समय में करके सीट पक्की करनी होगी। बीटेक (लेट्रल एंट्री) में प्रवेश के लिए पात्रता एवं शुल्क की विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट https://www.mggec.ac.in/ पर उपलब्ध है।