फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन विभाग ने ननखड़ी में 15 अवैध संपतियां की सील

विज्ञापन
ननखडी में अवैध हटाते समय वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी लोगों को समझाते हुए
विज्ञापन
ननखड़ी में 31 अगस्त तक जारी रहेगी अवैध कब्जे पर कार्रवाई, वनभूमि पर हैं 22 अवैध कब्जे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में 22 अवैध कब्जों पर वन विभाग सहित संयुक्त विभागीय दल की कार्रवाई जारी है। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद 28 अगस्त से शुरू हुई कार्रवाई 31 अगस्त तक चलेगी। वीरवार को कार्रवाई के दूसरे दिन वन विभाग सहित संयुक्त विभागीय दल ने 15 संपतियों को सील किया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई शाम पांच बजे तक कार्रवाई चली । तहसील मुख्यालय ननखड़ी चौक जहां से पांच सड़कें गुजरती हैं, यहां लोगों ने कई साल से वन भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे थे। अवैध कब्जों पर समय रहते कार्रवाई न होने के कारण मामले बढ़ते गए और एक दो नहीं यहां सड़कों के किनारे 22 अवैध कब्जे कर डाले। डीएफओ वन विभाग गुरहर्ष सिंह ने बताया कि दूसरे दिन तक 15 कब्जाधारकों के कच्चे ढाबे, मकान और अन्य संपत्तियां संबंधित विभागों की मौजूदगी में सील की गईं। यह कार्रवाई 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान वन विभाग के आरओ राजेश्वर कल्याण, नायब तहसीलदार ननखड़ी, थाना प्रभारी सहित वन, पुलिस, राजस्व विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें