फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 200 बिस्तर के अस्पताल में 600 ओपीडी, 19 चिकित्सक और 12 नर्सों के भरोसे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी, हालही में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से स्थिति गंभीर
विज्ञापन

स्त्री रोग, हड्डी रोग और मेडिसिन विशेषज्ञों के पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल में करीब 12 नर्सें 150 से 200 भर्ती मरीजों की देखभाल कर रही हैं। हाल ही में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और बढ़ गया है।
अस्पताल में रोजाना 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। स्टाफ नर्सों के 31 पद स्वीकृत हैं, लेकिन नौ नियमित नर्सें ही तैनात हैं। 14 नर्सें आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रही हैं। इनमें चार मातृत्व अवकाश पर हैं, जबकि एक रक्त बैंक में तैनात है। ऑपरेशन थियेटर में भी तीन से चार नर्सों की जरूरत रहती है। ऐसे में करीब 12 नर्सें ही वार्डों में तीन शिफ्टों में सेवाएं दे पा रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के भी 31 पद स्वीकृत हैं। पहले अस्पताल में 22 चिकित्सक तैनात थे, लेकिन तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले के बाद यह संख्या 19 रह गई है। तबादला किए गए चिकित्सकों में स्त्री रोग, हड्डी रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी सुमेश चौहान ने कहा कि 200 बिस्तरों की क्षमता के अनुरूप अस्पताल में चिकित्सक और अन्य आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने रिक्त पदों को जल्द भरने और तबादला किए गए चिकित्सकों के स्थान पर नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी संबंध में विभाग और प्रदेश सरकार को अवगत करवाया है। तीन चिकित्सकों के तबादले हुए हैं। स्टाफ की कमी से अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
-रविंद्र मुखिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें