चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल विकास खंड में पंचायत समिति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति वार्ड पौड़िया-मधाना-लछोग से उम्मीदरवार प्रियंका रांटा ने एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। इसके चलते प्रियंका रांटा का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन के बाद समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।