फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस ने होटल में दबिश दी, युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर तीन ग्राम चिट्टे के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि शाली बाजार स्थित एक निजी होटल में ठहरे युवक और युवती के पास मादक पदार्थ है। पुलिस ने उस होटल में दबिश दी। होटल प्रबंधक से उन युवक और युवती के कमरे का पता किया। तलाशी लेने पर तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा निवासी सरोग तहसील ठियोग और युवती फागू की निवासी है। दोनों के खिलाफ थाना ठियोग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें