संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पीजी कक्षाओं के प्रथम सत्र के विषयों इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, पॉलीटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, जियोग्राफी, एमकॉम, एमएससी. केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, गणित और पीजीडी सीए के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://gbpmgcrampur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। प्रवेश पूर्णता मेरिट के आधार पर होगा। यह जानकारी देते हुए रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने बताया कि प्रथम सत्र के लिए विद्यार्थी 22 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक एडमिशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची 1 अगस्त को प्रकाशित होगी। 2 से 3 अगस्त तक जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण और काउंसलिंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 2 से 7 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। दूसरी मेरिट सूची 8 अगस्त को प्रकाशित होगी। 9 और 10 अगस्त को जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण और काउंसलिंग की जाएगी। सभी पीजी कक्षाओं के तीसरे सत्र के विद्यार्थियों को 22 जुलाई से 7 अगस्त तक फार्म और फीस जमा करने का समय निर्धारित किया गया है 12 अगस्त से नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।