फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया रामपुर कॉलेज के लिए बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसको लेकर कॉलेज प्राचार्यों को बारहवीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यमों से दाखिल देने का आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी कर रखा है। लेकिन, रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को अमल में लाना मुश्किल हो गया है। रामपुर कॉलेज में इस समय 4000 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। बड़ी संख्या में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को अमल में लाना कॉलेज प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
दूसरी ओर कॉलेज में प्राध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की कमी होने से भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में समस्या पेश हो रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है बैंकों में फीस जमा करने में भी समस्या आ सकती है। इसलिए एक-दो दिन में कॉलेज के सभी स्टाफ आने के बाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक करने के बाद कोई निर्णय ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामपुर कॉलेज के प्राचार्य केसी कश्यप ने बताया कि रामपुर में हमेशा अधिक संख्या में छात्र और छात्राएं प्रवेश लेते हैं। इससे ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में समस्या हो रही है। कॉलेज में स्टाफ की कमी होने से भी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू करने मेें दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में कॉलेज में पूरा स्टाफ पहुंच जाएगा। इसके बाद ही स्टाफ के साथ बैठक करने के बाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निर्णय लेंगे। अभी तक कोई ऑनलाइन प्रवेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें