रामपुर बुशहर। पुलिस ने ननखड़ी में एक युवक को 5.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मंगलवार देर शाम को नेचर पार्क खनेरी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस दल ने युवक से 5.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी संदीप के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।