फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल की स्वयंसेवियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पौधा मां के नाम के तहत चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक पौधा मां के नाम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने वन विभाग के सौजन्य से वन आरक्षित क्षेत्र जैव विविधता पार्क तलाई नोगली में दाडू और जामुन के पौधे रोपे। इस पौधरोपण की विशेष बात यह है कि इन पौधों की सुरक्षा वन विभाग की देखरेख में होगी और स्वयंसेवी भी देखरेख करते रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी पीपी दुल्टा और अर्चना सचदेवा ने विशेष रूप से वन विभाग के अधिकारी गुरु हर्ष सिंह, आरओ आयुष गुप्ता, वन रक्षक उदय सिंह और नीरज वर्मा का विशेष आभार जताया। प्रधानाचार्य जयंती दीवान ने स्वयंसेवियों की गए इस नेक कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की और आह्वान किया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों में स्वयंसेवी निस्वार्थ सेवा भावना के साथ अपने आप को आगे लाने की चेष्ठा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें