फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंदल में किया पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
पौधोरोपन अ​भियान के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम रामपुर के अ​​धिकारी और कर्मचारी पौधारोपन करते हुए
विज्ञापन
एक पौधा मां के नाम तहत शुरू किया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय रामपुर बुशहर ने एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया। इस अभियान का शुभारंभ भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक लोकेंद्र सिंह जसवाल और एडीएम लेखराज चमन ने किया। इस मौके पर सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इस अभियान के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय रामपुर के कर्मचारियों सहित रंदल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान रंदल गांव के आसपास जंगल में विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधे रोपे गए और उनको बचाने का संकल्प लिया। शाखा प्रबंधक ने धरती मां और अपनी माता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव व्यक्त कर उनके नाम पर एक पौधा लगाने का आग्रह किया। वहीं, पर्यावरण के संरक्षण और प्रकृति को सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सभी से अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी डीडी भारद्वाज, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह, गिरीश ठाकुर, सागर नेगी, विकास अधिकारी आशीष, ओमप्रकाश, सहायक रोहित शर्मा और अजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें