काफनू में शिविर के दोरान मौजूद ग्रामीण। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत स्तर पर टीबी के स्क्रीनिंग अभियान के तहत एक नए टीबी रोगी को पॉजिटिव पाया है। निचार ब्लॉक के काफनू में बुधवार को शिविर लगाया गया। इसमें 18 लोगों के सैंपल टीबी पहचान के लिए भेजे गए। इनमें से एक को टीबी का पॉजिटिव पाया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी ने बताया कि अभी तक 712 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं।