फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
फ्रेंड्स क्लब के सिल्वर जुबली समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर हेमत शर्मा
विज्ञापन
सिल्वर जुब्बली समारोह का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । फ्रेंड्स क्लब नेरवा ने फ्रेंड्स क्लब चैलेंजर ट्रॉफी के सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजकिय महाविद्यालय नेरवा के स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायकों ने खूब समां बांधा। नाटी किंग कुलदीप शर्मा, स्थानीय लोक कलाकार हेमंत शर्मा और रमना भारती के अलावा कई अन्य स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रमना भारती ने रामदसिए ओ रामदसिए, ओ बेटा केवल रामा, साहिबा री ओ बीबी गा कर समा बांध दिया। अंत में उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर जब डूंगे नालूए गाया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। स्थानीय लोक गायक हेमंत शर्मा ने ओबे लालिए हो, गुजरिये, छोटी माईं निरुकुए और बुरा न मानना मेरी बातो रा आदि सुपर हिट गीत पेश किए। कार्यक्रम के अंत में जब नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने दर्शकों के बीच जाकर एक बाद एक गीत गाकर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि रजनीश किमटा ने भी कुलदीप शर्मा के अनुरोध पर मंच पर आ कर नाटी डाली। रजनीश किमटा के अनुरोध पर उन्होंने ओ नीलमा ,जाना मेरी हरषुए बे, व चाल मेरी झूरीए दुबई वाला टूर लगाना हो आदि गीत गाए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा, सेवानिवृत्त तहसीलदार एचएल. घेजटा, उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा, वन मंडलाधिकारी चौपाल जंग वीर दुलटा, खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार ठाकुर भी उपस्थित थे।

फ्रेंड्स क्लब के सिल्वर जुबली समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर हेमत शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें