कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के बिथल में बुधवार को एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप और मधुमेह समेत अन्य रोगों की जांच की गई। एनसीडी के साथ हीमोग्लोबिन की जांच कर महिलाओं और बुजुर्गों में एनीमिया की स्थिति को जाना। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व बारे जानकारी दी। कुमारसैन के बीएमओ डॉ. अंकुश ठाकुर ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।