ननखड़ी में पिकअप दुर्घटना
में एक की मौत, एक घायल
शनिवार को हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी थाने के तहत शनिवार शाम को 4:30 बजे पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य एक अन्य घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुुसार पिकअप (एचपी 62सी 1052) ननखड़ी से रामपुर की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी बर्फ में फिसलकर से सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पिकअप में सवार गुलाब सिंह पुत्र मान सिंह गांव नैनासेरी तहसील ननखड़ी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सुभाष ठाकुर निवासी नैनासेरी ने गाड़ी से छलांग लगा दी। इस कारण उन्हें हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, उपप्रधान देलठ देविंद्र नालवा ने बताया कि उक्त सड़क पर लोक निर्माण विभाग से क्रैश बैरियर लगाने की मांग कई बार की गई, लेकिन आज तक लोक निर्माण विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
उधर, डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--