फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में निजी बस और टिपर में टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह हादसा, एनएच पांच पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नोगली में गैस एजेंसी के पास निजी बस और टिपर में टक्कर हो गई। हादसे में टिपर चालक घायल हुआ है। घायल का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे नोगली में रामपुर की ओर आ रही निजी बस और शिमला की ओर आ रहे टिपर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टक्कर के कारण टिपर के चालक शिव बहादुर को चोटें आई हैं, जिसे खनेरी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें