फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जलोड़ीजोत पर एक फीट ताजा हिमपात एनएच-305 बंद

विज्ञापन
जलोड़ीजोत पर एक फीट ताजा हिमपात एनएच 305 बंद
विज्ञापन
किसानों-बागवानों के चेहरों पर लौटी रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जलोड़ीजोत पर लगभग एक फीट ताजा हिमपात हुआ है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-305 बंद हो गया है। आनी से कुल्लू के बीच वाया जलोड़ीजोत वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि, कुछ लोग बर्फबारी के बीच पैदल यात्रा कर रहे हैं। निचले क्षेत्रों में बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से जमीन में पर्याप्त नमी न होने के कारण नई पौध लगाने और खाद डालने का कार्य प्रभावित हो रहा था, लेकिन मौसम में आए इस अचानक बदलाव और बारिश के बाद बागवान अब अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं। बारिश से भूमि में नमी आने के कारण अब किसान और बागवान अपनी फसलों और बगीचों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। यह बारिश न केवल फसलों के लिए लाभदायक है, बल्कि यह क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए भी महत्वपूर्ण है। जलोड़ीजोत पर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को भी आकर्षित किया है। हालांकि, सड़क बंद होने के कारण, पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें