रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के निरथ के समीप एनएच-पांच पर रविवार देर शाम एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को निरथ के समीप कुड़ीधार में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर एनएच पर गिर गई। हादसे में स्कूटी चालक ईश्वर दास (51) पुत्र स्वर्गीय ज्योति लाल निवासी गांव भद्राश, डाकघर दत्तनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही