फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पागल नाला में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात हादसा, घायल पीएचसी टापरी से भावानगर अस्पताल रेफर
विज्ञापन

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया शव तथा घायल
पुलिस ने पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पागल नाला के समीप एक कार नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार शौंग से बारो जा रही थी और राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर पागल नाला के समीप 25 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। यह हादसा पागला नाला के समीप सोमवार मध्यरात्रि को पेश आया। कार संख्या एचपी 25ए 3836 दुर्घटनाग्रस्त होने से श्री नाथ नेगी (31) पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी शोंग तहसील सांगला जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजवीर (26), पुत्र स्वर्गीय गंभीर सिंह निवासी शोंग तहसील सांगला जिला किन्नौर घायल हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार पीएचसी टापरी में दिया गया और उसके बाद भावानगर अस्पताल रेफर किया गया है। यहां घायल का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई टापरी सुनील कुमार, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी पंकज, आरक्षी गौरव और आरक्षी अशोक मौके पर पहुंचे। शव तथा घायल को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद पीएचसी टापरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यवाहक एसडीएम भावानगर अरूण कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को 25 हजार, जबकि घायल को पांच हजार की फौरी राहत दी गई है। उधर, डीएसपी भावानगर राजकुमार वर्मा ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल का भावानगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें