फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाबल सड़क पर कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
चिड़गांव खाबल सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त मारूती की सलेरियो कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत चिड़गांव-खाबल सड़क पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार शाम के समय हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खाबल सड़क पर एक कार करीब चार सौ मीटर ढांक में गिर गई है। सूचना के बाद चिड़गांव से पुलिस की टीम और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ढांक में तलाश करने पर एक शव झाड़ियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव झेलटवाड़ी तहसील चिड़गांव के तौर पर हुई है। जांच के दौरान पता चला कि वाहन मालिक और चालक सुरेंद्र सिंह हादसे के समय वाहन में अकेले ही सवार होकर घर की ओर जा रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल पहुंचाया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के लिए चिड़गांव तहसीलदार को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें