फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुपवी के धार चांदना में कार गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
कुपवी के धारचांदना में दुर्घटना ग्रस्त कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। कुपवी उपमंडल के धार चांदना में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन अस्पताल रैफर किया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपए और घायलों को पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सभी लोग तहसील कुपवी के गांव बाग में एक विवाह समारोह में शिरकत करके अपने गांव धार चांदना लौट रहे थे। इसी बीच धार चांदना पहुंचने से पहले ही गाड़ीधार कैंची के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। सड़क दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए रोहनाट अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन रेफर किया गया। एसडीएम कुपवी नारायण चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मेघराज नामक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है जबकि जगदीश, शौर्य, राय सिंह और रिपू को गंभीर चोटें आई हैं। सभी लोग धार चांदना के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें