फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीम में छात्रों ने समाज उपयोगी उत्पाद बना कर दिखाया हुनर

विज्ञापन
डीम स्कूल की छात्राओं ने तैयार की कलाकृतियां। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में समाज उपयोगी उत्पादक कार्य के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला लगी। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कला अध्यापक हरनाम सिंह और प्रवक्ता मदन सिंह ने विद्यार्थियों को कलात्मक वीडियो का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के अंतर्गत छात्रों ने चित्रकला हस्तकला के अलावा कपड़ों पर प्रिंटिंग की तकनीक को सीखा। इस गतिविधि के तहत विभिन्न छात्रों के समूह बनाए गए, जिसमें छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए उत्पादों की सराहना की। इस मौके पर प्रवक्ता दलीप कुमार, आत्मा सिंह, सुरेंद्र डोगरा, धर्मदास, कुलदीप कुमार, धर्मपाल, हरनाम सिंह, मदन कुमार, मान सिंह और बबीता ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें