विरोध-प्रदर्शन : रामपुर में सीटू के बैनर के तहत पूर्वाहन 11:00 बजे नए श्रम कानून के खिलाफ कामगार विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
प्रोजेक्ट प्रभावितों का प्रदर्शन : निरमंड में पूर्वाहन 11:00 बजे लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित प्रदर्शन करेंगे।
वार्षिक समारोह : छात्र स्कूल आनी में पूर्वाहन 11:00 बजे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन होगा।
देव आगमन : नीरथ में देव आगमन के साथ शाम 4:00 बजे बूढ़ी दिवाली मेले का शुभारंभ होगा।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. विनोद कुमार सेवाएं देंगे।