फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के दिए टिप्स

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित करियर गाइडेंस कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
. कॅरिअर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को क्रैक अकादमी के तत्वावधान में कॅरिअर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल पर एक दिवसीय कार्यशाला लगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स दिए और कॅरिअर को लेकर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में क्रैक अकादमी दिल्ली के ऑपरेशन हेड मयंक सांख्यान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, राज्य और केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार सही योजना और समर्पण के साथ सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से प्रश्न पूछे। मयंक सांख्यान ने सरल, स्पष्ट और यथोचित उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यशाला में क्रैक अकादमी रामपुर से मूल राज ठाकुर और पूजा जोशी ने विद्यार्थियों को क्रैक अकादमी की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के कॅरिअर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. शिवाली ठाकुर ने मुख्य वक्ता, क्रैक अकादमी की टीम सहित अन्य का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होते है। संवादात्मक सत्र से विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली। इस मौके पर डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. सतपाल, डॉ. अजेंद्र नेगी, डॉ. हीरा भक्ति, प्रो. तरुण शर्मा, प्रो. प्रदीप गोस्वामी और प्रो. संदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें