फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा की मिसाल : कौल नेगी

विज्ञापन
जुब्बल में  अटल स्मृति सम्मेलन में कौल नेगी को माता की फोटो भेंट करते चेतन बरागटा। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल में भाजपा मंडल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में रामपुर से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौल नेगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कौल नेगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा की मिसाल थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति को सुचिता, संवाद और विकास की दिशा दी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी आईटी एवं सोशल मीडिया चेतन बरागटा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए गरीब, किसान और युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए। चेतन बरागटा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अटल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करें। सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा, कोटखाई-नावर मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें