ग्राम पंचायत दलाश पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय नेत्र शिविर में जाच करता चिकित्सक। संवाद
दलाश (कुल्लू)। दलाश में रविवार को पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय नेत्र शिविर लगा। इसमें नवकिरन आंखों का अस्पताल निरसू (रामपुर) से चिकित्सकों की टीम ने 225 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की और दवाइयों सहित चश्में दिए। शिविर में डाॅ. जगदीप सिंह, डाॅ. सोनिया, डाॅ. अजीत और शिवानी ने लोगों के आंखों का उपचार किया।