फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नितेश भारती को अध्यक्ष और तिलक राज को सौंपी महासचिव की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान सेवा परिवार ने किया नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


लोगों की सेवा करना सोसायटी का उद्देश्य : भारती

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की बैठक हुई। सोसायटी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अजय कपूर ने की, जबकि संस्थापक जितेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नितेश भारती को अध्यक्ष चुना और तिलक राज को महासचिव चुना। इनके अलावा अखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जतिन ठाकुर, करण शर्मा उपाध्यक्ष, साहिल सागर और राकेश राठौर को सह सचिव नियुक्त किया। कानूनी सलाहकार पुनीत गुप्ता और आरपी नेगी, मुख्य सलाहकार अनिल मोक्टा, ज्योति लाल, संदीप शर्मा, अजय कपूर, विरेंद्र कुमार, सलाहकार जसवंत शर्मा, प्रताप, सुशील, सुखजीवन, राकेश शर्मा, गुरुदेव, शिवम वालिया, काकू मोक्टा, रविंद्र मंगल, राहुल शमा, विक्रम, रचित, मनु मेहता, प्रदीप नेगी, प्रेम नेगी, निखिल शर्मा, अरविंद सूद, सुनील शर्मा, सुनील गुप्ता और विक्की मोक्टा को शामिल किया गया। प्रेस सचिव संजय सूद, ललित ठाकुर और अतुल कश्यप को चुना गया। रक्तदान सेवा परिवार के नवनियुक्त अध्यक्ष नितेश भारती ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनकी सेवा करेंगे। सोसायटी का उद्देश्य ही लोगों की सेवा करना है, फिर चाहे रक्त की जरूरत हो या फिर कोई अन्य समस्या। सोसायटी के पूर्व में रहे पदाधिकारियों ने सोसायटी को बहुत अच्छे से चलाया है और वह भी उनके इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने को प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें