फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रेशम के उत्पादन के बारे में बताया

विज्ञापन
बेहना में रेशम उद्योग को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं
विज्ञापन
बेहना में रेशम उद्योग को लेकर एक दिवसीय जागरुकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू ) । आनी खंड की बेहना पंचायत के बेहना में सोमवार को उद्योग विभाग रेशम अनुभाग ने जागरुकता शिविर लगाया। इसमें स्थानीय पंचायतों के अलावा आसपास की पंचायतों, साथ लगते मंडी और शिमला जिला की पंचायतों की करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। बेहना पंचायत के उपप्रधान विनोद ठाकुर ने बताया कि शिविर में विभाग के उपनिदेशक बलदेव चौहान और जिला सेरी कल्चर अधिकारी डॉक्टर अरविंद भारद्वाज ने महिलाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से रेशम के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि कैसे रेशम का उत्पादन होता है, कैसे इसकी पैदावार होती है और इस दौरान क्या क्या सावधानियां बरतनी होती हैं। साथ ही विभाग की योजनाओं के बारे भी जानकारी देते हुए समझाया गया कि यदि वे इस व्यवसाय को अपनाते हैं, तो कैसे उन्हें घर द्वार पर ही स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें