फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समाज में बढ़ते नशे पर जताई चिंता, एकजुट होकर लड़ने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिब्बा पंचायत में एक दिवसीय जागरुकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय ने रिब्बा पंचायत में एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रिब्बा प्रधान राधिका नेगी ने की। उन्होंने ग्रामीणों को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) 1989 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभद्रा देवी ने आईसीडीएस के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। संरक्षण अधिकारी मीरा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर ने ग्रामीणों को पीसीआर एक्ट और विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान और ड्रग फ्री हिमाचल एप की जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रबोधन एवं सतर्कता समिति सदस्य सुशीला मेमे, स्नेह लता, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिभा नेगी, थाना प्रभारी मूरंग जवाहर ठाकुर, पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें