फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनामिका जोशी ने 78.85 प्रतिशत अंक के साथ पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की छात्रा अमिशा गुप्ता
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा में बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। इसमें बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) का सेमेस्टर एंड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दूसरे सत्र 2023.25 के परीक्षा परिणाम में अनामिका जोशी ने 78.85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहित शर्मा ने 78.28 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और अमीषा गुप्ता ने 77.71 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा में 68 छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा अनामिका जोशी ने हिमाचल चयन आयोग की परीक्षा के पोस्ट कोड 939 फाइनल परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वहीं, मोहित शर्मा को ऊपरी हिमाचल के मिनी वर्ल्ड कप कहे जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट सिराज कप-2024 में शानदार गेंदबाजी करने पर प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया है। संस्थान का मूल उद्देश्य न केवल अकादमी उपलब्धियां को हासिल करना है, बल्कि छात्र और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को भी विकसित करना है। इसका जीता जागता उदाहरण अनामिका और मोहित हैं। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव ईण्राजीव शर्मा, निदेशक निर्मला आनंद और सतरूपा मेहता सहित सभी शिक्षक ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की छात्रा अमिशा गुप्ता

बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की छात्रा अमिशा गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें