फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

ठियोग में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सात ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठियोग की पुलिस टीम ने बाईपास रोड पर स्थित चोलामंडलम कार्यालय के पास एक वाहन की तलाशी ली। यह तलाशी स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से सात ग्राम चिट्टा मिला। बरामदगी के बाद वाहन में बैठे मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया। मनीष कश्यप ठियोग का निवासी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें