फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत पुलिस ने खनेरी में युवक को 170 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को मुख्य आरक्षी जसवंत की अगुवाई में पुलिस की टीम खनेरी में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान खनेरी के पास पुलिस ने एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान युवक से 170 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक की पहचान संजय कुमार निवासी लाबरंग तहसील पूह जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें