फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं और स्कूली बच्चों ने पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र में पौधारोपन अ​भियान में शामिल होते स्कूली बच्चे
विज्ञापन
अनार, नाशपाती, चुल्ली और खुमानी के सैकड़ों पौधे रोपे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के नाल्टीनाल गांव में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर युवाओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मां भीमाकाली सामाजिक कल्याण समिति रामपुर ने भड़ावली पंचायत के नाल्टीनाल गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी, महिला मंडल कुमसू, युवक मंडल कुमसू, एबीवीपी रामपुर कॉलेज इकाई और वन विभाग ने संयुक्त रूप से नाल्टीनाल गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत अनार, नाशपाती, चुल्ली और खुमानी के करीब 120 पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष दीपक मेहता की अगुवाई में पौधरोपण अभियान छेड़ा गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्कूली बच्चों ने पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दीपक मेहता ने कहा कि इन पौधों को रोपने का मुख्य उद्देश्य जहां पर्यावरण को बचाना है, वहीं ग्रामीणों के फलों को बचाने के लिए यह फलदार पौधे जंगलों में रोपे गए हैं, ताकि किसानों की फसल को बचाया जा सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन अभी राणा, उपाध्यक्ष विकास चौहान, रजत, साहिल, वन रक्षक नीरज और छवी राम सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें