अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिविल अस्पताल रोहडू की बैठक के दौरन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिविल अस्पताल रोहड़ू इकाई की कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई सिविल अस्पताल रोहड़ू की विशेष बैठक बुधवार को अस्पताल परिसर में हुई। बैठक में अस्पताल के पर्यवेक्षक विमला शर्मा की अध्यक्षता में संघ की इकाई का सर्वसहमति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में दिग्विजय मच्छान को सर्वसहमति से महासंघ का प्रधान चुना गया। आशा ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, निकम ठाकुर और प्रध्युमन भावटा को उपप्रधान बनाया गया। संगीता शर्मा को महासचिव चुना गया। पुरुषोत्तम दास को मुख्य सलाहकार, रेखा नेगी को कोषाध्यक्ष, पूनम को कार्यालय सचिव, वंदना राजटा को प्रेस सचिव और शिव नाथ को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। संघ की इकाई का अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय मच्छान ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, वे उसे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत किया।