फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में आपदा से बचाव को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में आपदा के वक्त सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में बुधवार को एक दिवसीय आपदा सुरक्षा जागरूकता शिविर लगाया गया। डूअर्स मानवतावादी संगठन ने शिविर लगाया। डूअर्स मानवतावादी संगठन ने छात्राओं को आपदाओं से बचने के उपायों बारे में जानकारी दी। संगठन की अधिकारी अनुराधा, सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने छात्राओं को आपदा बचाव के उपायों का प्रशिक्षण दिया। अनुराधा ने छात्राओं को भूकंप, दुर्घटना से बचाव, बेहोशी की हालत में सीपीआर देना, आपदाओं और आपातकालीन समय फर्स्ट एड देने के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में छात्राओं ने पट्टी बांधने, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि संगठन की ओर से दी जा रही जानकारी छात्राओं और शिक्षकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपदा प्रबंधन समिति के प्रभारी विजय कड्डा ने संगठन का आभार प्रकट किया। प्रवक्ता मूलराज कपूर, कृष्णा नेगी, डॉ. एसएस टैगोर, चंद्र बदरेल, शिक्षा, मीरा, सुलक्षणा गुप्ता, निशा खूंद, सीता देवी, अंजना कुमारी और श्याम लता सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

कन्या स्कूल रामपुर में आपदा के वक्त सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें