रामपुर बुशहर। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में वोकेशनल विषयों के छात्रों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के टिप्स दिए गए। छात्रों ने संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने कुमारसैन के शरंबल स्थित एसएसबी कैंप में साइबर अपराध, मैप रीडिंग दिशा ज्ञान और विभिन्न प्रकार के हथियारों के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर निजी सुरक्षा विषय विषय के प्रशिक्षक सुरेश वर्मा, वोेकेशनल समन्वयक दुष्यंत शर्मा, मितू कायस्थ के अलावा डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार, डिप्टी कमांडेंट वीर चंद, इंस्पेक्टर एमडी उमर आर्मर चंचल सिंह, एसआई शैलेश सिंह और मुख्य आरक्षी साइबर लखबीर सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के टेलीकम्युनिकेशन से संबंध रखने वाले छात्रों के विषय का प्रशिक्षण पॉल केबल नेटवर्क और आईटी सिटी कंप्यूटर सेंटर कुमारसैन में हुआ। इन छात्रों के साथ प्रशिक्षक रुचि चौहान व योगिता कायस्थ के अलावा चंद्रशेखर मेहता मौजूद रहे।