फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

विज्ञापन
शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन
जिलेभर के श्रद्धालुओं सहित पर्यटकों ने भी नवाया शीश
विज्ञापन


हजारों शिव भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। शिवरात्रि पर्व किन्नौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिले के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। जय भोले के जयकारों से समूची सांगला घाटी गूंज उठी। यहां जिले भर के श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों ने भी शिव के दर्शन किए। जनजातीय जिले के पर्यटन स्थल सांगला के गंगारंग शिव गुफा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में सांगला वैली के शौंग, ब्रुआ, बटूरी, कनई, किल्बा, सापनी, छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, कामरू और चांसू के ग्रामीणों सहित पयर्टक शिव दर्शन के लिए घंटों भीड़ में खड़े रहे। बुधवार को पूरा दिन शिव गुफा मंदिर में शिव के जयकारे गूंजते रहे। जनश्रुति के अनुसार, गंगारंग के पानी से रात्रि के शिव भोग बनाने से शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए गंगारंग से पानी लाने के लिए भी दूर दराज के क्षेत्रों से यहां पहुंचते हैं। जिलेभर से आए श्रद्धालुओं ने दूध, जल, सूखे मेवे और फल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओंं की सुविधा को देखते हुए हर हर महादेव सेवादल के सदस्यों ने विषेश पूजन और भंडारे का आयोजन किया। शिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने पारंपरिक तौर से बनाई गई खीर का प्रसाद भी चखा। हर वर्ष यहां हजारों की संख्या में शिव भक्ता पहुंचते हैं। इस वर्ष बर्फबारी और बारिश के बावजूद श्रद्धालु अच्छी खासी संख्या में भगवान शिव का दर्शन करने पहुंचे। रकछम पंचायत में शिव मंदिर में कड़ाके की ठंड में सुबह से लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए कतारे में खड़े रहे और मंदिर में शिव का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

हर हर महादेव सेवादल के अध्यक्ष यशवीर सिंह नेगी, महासचिव प्रविंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विधिचंद नेगी, दिनेश नेगी, वरुण नेगी, दीपक नेगी सहित अन्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगारंग में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। सेवादल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि घोटे का प्रसाद भी शिव भक्तों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद

शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

शिवरात्रि पर सांगला के गंगारंग शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें